Saturday 23 November 2013

राह


"राह मुश्किल है सफ़र सख्त है आगे का 
साथ लाए हो मुझे भी तो साथ चलने दो"

"हवाएं चल रही है मध्धम इन्हे यूँही चलने दो
 मिल जाए राह में कोई साथी तो साथ चलने दो"

 "मुश्किलो में कहाँ कोई किसी का साथ  देता है 
  ग़मे हयात है ये मेरे इन्हे मेरे ही पास  रहने दो" 

       "मत  फेरो निगाहें देखकर मुझसे ऐसे ए "सदफ़"
        मै जी रहा हूँ ज़िन्दगी को जिसतरह मुझे जी लेने दो"


      
  

Wednesday 20 November 2013

जादू


"फिर दामने उम्मीद वो फूलों से भर गया
जादू भरी निगाह से जादू सा कर गया"

"बस देखते ही देखते दुनिया बदल गयी 
कुछ सोचते ही सोचते चेहरा उतर गया"

"बेताब बेकरार था पहले ही दिल बहोत 
फिर आप का आना और भी बेताब कर गया" 

"इक बेखुदी का नाम मोहब्बत है दोस्तों
चाहत में किसको होश है क्या क्या गुज़र गया"

"कुछ भी पता नहीं है मोहब्बत में ए दोस्त 
कब रात सुबह बन गई कब दिन गुज़र गया"       














Saturday 9 November 2013

हवा


"मै जहाँ तुम को बुलाऊँ वहाँ तक आओ 
मेरी नज़रों से गुज़र कर दिलोजान तक आओ "

"फिर ये देखो कि ज़माने की हवा है कैसी 
साथ मेरे ,मेरे फिरदौस ए जवां तक आओ"

"फूल के  गिर्द फिरो बाग़  में मानिंद- ए-  नसीम
मिस्ले परवाना किसे शामे  तपन तक आओ"  



mai jahan tum ko bulata hoon vaha tak aao

meri nazaro se guzar kar dil-o-jaan tak aao              


phir ye dekho ki zamaane ki hava hai kaisi

saath mere mere firdaus-e-java tak aao



phool ke gird phiro baag me maanind-e-naseem
misl-e-paravana kisi sham-e-tapa tak aao






Sunday 3 November 2013

सौदा


"या तो मिट जाईये या मिटा दीजिये

कीजिए जब भी सौदा खरा कीजिये" 


"अब ज़फ़ा कीजिये या वफ़ा कीजिये

आखरी वक़्त है बस दुआ कीजिये"

"अपने चेहरे स ज़ुल्फ़ें हटा दीजिये

और फिर चाँद का सामना कीजिये"

"आप  कि ये हँसी जैसे घुँगरू बजे

और क़यामत है क्या ये बता दीजिये"