Thursday, 29 November 2012

मुस्कुराए



"एक दर्द बेपनाह को होठों पे लाए है 
दुनिया समझ रही है की हम मुस्कुराए है" 

"मैंने जिन आसुओं को जहाँ से छुपाये है 

बनकर हँसी वही  मेरे होंठों पे आए है" 

"आने को आप याद तो हमको भी आए है 

लेकिन जब अपने आप को हम भूल पाए है"

Wednesday, 28 November 2012

समंदर


"झील है ,दरिया है,बादल है,समंदर कौन है
चाँद से पूछा गया उस से बेहतर कौन है"

"खुशबुओं का कर रही है अब भी साँसे इंतज़ार 
वोह जो आते ही बदल देता है मंज़र कौन है" 

"आज भी दिल में मेरे तस्वीर इक  मौजूद है 
झाँक के देखो की इस कमरे के अन्दर कौन है" 

"सबसे छोटा आदमी भी शान से बोला है आज 
मै भी हूँ सबसे अलग मेरे बराबर कौन है "

ज़िन्दगी


"कोई तेरा है और न मेरा है 
ज़िन्दगी चार दिन का डेरा है"

"गुज़री बातों को भूल जाओ अब 
रात के बाद फिर सवेरा है"

"ये ज़माना है सिर्फ पैसे का 
मै किसी का न कोई मेरा है" 

"क्या तमन्ना करें ख़ुशी की सदफ
हर तरफ दूर तक अँधेरा है।"