"तेरा ख्याल दिल से मिटाया नहीं अभी बेदर्द मैंने तुझको भुलाया नहीं अभी " "कल तूने मुस्करा के जलाया था खुद जिसे सीने से वो चिराग बुझाया नहीं अभी " "मुझको आज भी तेरी हर बात याद है चौखट से तेरी सर को उठाया नहीं अभी" "बेहोश होके जल्द तुझे होश आ गया मैं बदनसीब होश में आया नहीं अभी "
"टूटे हुए दिलों की दुआ मेरे साथ है दुनिया तेरी तरफ है खुदा मेरे साथ है" "आवाज़ घुंगरुओं की नहीं है तो क्या हुआ सागर के टूटने की सदा मेरे साथ है " "तन्हाई किसको कहते है मुझको पता नहीं क्या जाने किस हसीं की दुआ मेरे साथ है" "पैमाना सामने है तो कुछ ग़म नहीं मुझे अब दर्दे दिल की कोई दवा मेरे साथ है"