Thursday, 20 December 2012

मौसम सुहाना


"फिर हमें उनको मनाना आ गया,
लीजिये मौसम सुहाना आ गया"

"बन गया मै  भी अब मुकम्मल इंसान,

दोस्ती मुझ को उनसे निभाना आगया"

"बेवफ़ा  है कौन मुझको नहीं मालूम,

चोट खाकर भी मुस्कुराना आ गया"। 

Tuesday, 18 December 2012

दुआ



"वो दिल ही क्या जो तेरे मिलने की दुआ ना करे

मैं तुझे भूल के जिंदा रहूँ खुदा  न करे"


"रहेगा साथ तेरा  प्यार ज़िन्दगी बनके

ये और बात मेरी ज़िन्दगी वफ़ा न करे"


"सुना है उसको मोहब्बत दुआएं देती है

जो दिल पे चोट तो खाए मगर गिला न करे"


"अगर वफ़ा पे भरोसा न रहे दुनिया को

तो कोई शख्स मोहब्बत का हौसला न करे"


"ज़माना देख चुका है परख चुका है इसे 

कतील जान से जाए पर इल्तेजा न करे।"











जज़्बात










  

       "मेरे अंदाज़ वो समझ न सके,   
      मेरे जज़्बात वो समझ न सके",

    "वो समझ न सके मेरी मजबूरी,
    मेरे हालात वो समझ न सके।"